काशीपुर जीबी पंत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यो को जानकारी देते बीईओ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर खंड शिक्षाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जिले के 13 केंद्रों पर 3951 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे।
बुधवार को जीबी पंत इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित बैठक में बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि चार दिसंबर को रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज, एएन झा राइंका, श्रीगुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, कृष्णा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी फाजलपुर महरौला, भंजुराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, सनातन धर्म राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज और काशीपुर के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज, उदयराज इंटर कॉलेज, श्रीगुरुनानक इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डीएलएड प्रवेश परीक्षा होगा। बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 तक होगी। रुद्रपुर में जनता इंटर कॉलेज और काशीपुर में जीबी पंत इंटर कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। वहां पर प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, बृजेश कुमार गुप्ता, त्रिवेंद्र सिंह, सुरुचि सक्सेना, शालिनी गुप्ता आदि थे।