रुद्रपुर। अपराधों की विवेचना के दौरान बनने वाली केस डायरी (न्यायिक संपत्ति) कई निरीक्षकों और एसआई ने अब तक जमा नहीं की है। एसएसपी की ओर से लापरवाही करने वाले 159 एएसआई, एसआई और निरीक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
जिले के सभी थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद एएसआई, एसआई और निरीक्षक उसकी विवेचना करते हैं। इस दौरान विवेचक मामले की केस डायरी भी बनाते हैं। विवेचक के तबादला हो जाने के बाद उन्हें उस केस डायरी को सीओ के कार्यालय में जमा करना होता है। जिले के 159 एएसआई, एसआई और निरीक्षकों ने अब तक अपनी करीब पांच साल पुरानी केस डायरी भी जमा नहीं की है।
केस डायरी जमा नहीं करने पर कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। हालांंकि अब कर्मचारी केस डायरी जमा कर रहे हैं। जल्द ही सभी का वेतन निस्तारित कर दिया जाएगा। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।