फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से प्रापर्टी डीलरों में हड़कंप मचा है। आनन-फानन में अपंजीकृत प्रापर्टी डीलरों ने बैठक कर जमीन के कारोबार पर मंडरा रहे खतरे से निपटने के लिए गहन मंथन किया। बैठक में तय किया गया कि इस मामले में डीएम से मुलाकात कर हालात से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ऋचा सिंह ने अशोक फार्म में अवैध तरीके से निर्माणाधीन कालोनी सील कर दी है। बिना नक्शा पास कराए कृषि भूमि पर कालौनी काटने एवं भूमि संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाने का आरोप था।
एसडीएम सिंह ने ग्राम सभा भूड़ से लगे नौगवांठग्गूं में निर्माणाधीन ग्रीन सिटी को भी सील कर दिया। कृषि भूमि पर काटी जा रही अवैध कालोनियों पर जिला प्रशासन के कड़े रुख से जमीन के सौदागरों में खासा हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र में फलफूल रहे जमीन के अवैध कारोबार में सैकड़ों सेवानिवृत्त सैनिकों, अन्य कर्मचारियों व पूंजीपतियों की मौटी रकम लगी है। लालच सिर्फ इतना है कि लागत के अनुरूप जमीन की प्लाटिंग में मोटा मुनाफा मिल जाता है जबकि अन्य किसी भी कारोबार में इतना मुनाफा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें