फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधिकारी, कर्मचारियोें की कमी से जूझ रही सीपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर और काशीपुर में यातायात नियमों का पालन कराने का जिम्मा संभाल रही सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) अधिकारी, कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। कार्मिकों की कमी का असर वाहनों की निगरानी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर और काशीपुर नगर में सीपीयू के प्रभारी निरीक्षक के पद सृजित हैं। रुद्रपुर में लंबे समय से निरीक्षक का पद रिक्त है। काशीपुर में निरीक्षक की तैनाती है। दोनों जगह उप निरीक्षक के 13 पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती केवल छह पदों पर है। इनमें से तीन एसआई रुद्रपुर तो तीन काशीपुर में तैनात हैं।
आरक्षी के 28 पदों में से पांच रुद्रपुर और तीन काशीपुर में तैनात हैं। 20 पद रिक्त हैं। सीपीयू में हेड कांस्टेबल के पद सजित नहीं हैं। 10 मुख्य आरक्षी रुद्रपुर तो पांच मुख्य आरक्षी काशीपुर में तैनात हैं। सीपीयू पर नगर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखने का जिम्मा है। कार्मिकों की कमी के कारण इसमें दिक्कत आती है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात प्रशांत कुमार का कहना है कि सीपीयू में कार्मिकों की तैनाती पुलिस मुख्यालय से होती है। समय-समय पर रिक्तियों की सूचना मुख्यालय को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें