जसपुर। ऊर्जा निगम ग्राम अमियावाला में सोमवार को शिविर लगाएगा। उपभोक्ताओं को इसमें स्मार्ट मीटर में आ रही परेशानियों और विद्युत बकाया भुगतान आदि की समस्याओं से निजात मिलेगी। निगम के ईई गोविंद सिंह कार्की ने बताया कि स्मार्ट मीटरों की शिकायतों लेकर शिविरों को आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को ग्राम अमियावाला, मंगलवार को मिस्सरवाला, बुधवार को बैलजुड़ी, गुरुवार को मोहल्ला दिल्लासिंह, शुक्रवार को मोहल्ला चांद मस्जिद, शनिवार को ग्राम बैंतवाला और सोमवार को वार्ड 2 में कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से कैंप में लाभ उठाने की अपील की है। संवाद