फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल से बाहर निकले आउटसोर्स कर्मी, हंगामा

विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे आउटसोर्स के स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोविड अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने और कटौती का विरोध करते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया। उन्होंने एबीएचएम आउटसोर्सिंग एजेंसी पर मनमानी करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों व डॉक्टरों का वेतन काटने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित कर्मचारियों ने उनका घेराव कर तीखी नोंकझोंक की।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड अस्पताल के बाहर मेेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि एबीएचएम आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से जून 2020 को उनकी नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में मिली थी। नियुक्त आयुर्वेदिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्स आदि कर्मचारियों की नियुक्ति कोविड अस्पताल, सैंपलिंग व टीकाकरण आदि कार्यों में लगाई गई थी। एक महीने बाद जब वेतन आया तो वेतन में करीब 35 प्रतिशत तक कटौती की गई थी। इस पर कंपनी के साथ ही डीएम, सीएमओ और अन्य अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। कर्मचारियों ने कहा कि वह जान जोखिम में डालकर कोविड केयर सेंटरों में ड्यूटी कर रहे हैं, इसके बावजूद उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें खरीखोटी सुना डाली। शाम तक कर्मचारियों का धरना जारी रहा। वहां पर अरुण कुमार गंगवार, मोहन कार्की, भावना, ज्योति, प्रतिमा, गुरमीत सिंह, ललिता, रूमा नाज, पूजा खुराना, संदीप आदि थे।
कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में नहीं मिले बेड
रुद्रपुर। आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। कर्मचारियों के कोविड अस्पताल से बाहर आने के कारण वहां तैनात डॉक्टरों ने मरीजों को भर्ती नहीं किया। कई मरीजों ने अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. एमके तिवारी आदि से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कई मरीज बेड न मिलने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने उनकी और सीएमओ के साथ वार्ता के बाद कार्यबहिष्कार खत्म कर दिया है। कर्मियों को पीएफ एकाउंट का ब्यौरा तीन दिन में देने का आश्वासन दिया गया है। वेतन से जीएसटी कटौती के मामले में शासन को पत्र भेजा जाएगा। आउटसोर्सिंग की बजाए संविदा में रखना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। फिलहाल कर्मी काम पर लौट गए हैं।
-बंशीधर तिवारी, नोडल अधिकारी, कोविड अस्पताल प्रबंधन
रिपोर्ट न मिलने पर भड़के सिडकुल श्रमिक
रुद्रपुर। कोरोना रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी के कारण सोमवार को सिडकुल श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि सैंपलिंग करवाने के सात दिन बाद भी उन्हें रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जिस कारण वह ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों पर ड्यूटी के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया। वहां पर बबलू, अमित कुमार, विजन कुमार, यशवंत, पुष्पेंद्र, कुलदीप, प्रीतम सिंह, गोपाल मंडल, अमित कुमार, धर्मवीर वर्मा, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें