फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नागरिक अस्पताल में 100 बेड का कोविड सेंटर बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में 100 बेड का कोविड सेंटर बनाने के बाबत कांग्रेसियों ने सीएम तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। इस अस्पताल में खटीमा के अलावा सितारगंज, नानकमत्ता, बनबसा, चंपावत, पिथौरागढ़, यूूपी के पीलीभीत, न्यूरिया, मझोला, पुरनापुर एवं नेपाल के लोग यहां इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी एवं नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर के नेतृत्व में तहसीलदार यूसुफ अली को सौंपे ज्ञापन में चिकित्सकों की व्यवस्था कर 100 बेड कोविड सेंटर व्यवस्था पूर्ण करने, अस्पताल में रखे आईसीयू बेडों, वेटिलेेटरों को उपयोग में लाने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में कोविड का इलाज कर रहे सरकारी एवं निजी अस्पतालों को पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा होम क्वारंटीन वालों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। (संवाद)
निजी एंबुलेंसों की दर निर्धारित कर सार्वजनिक करने की मांग
खटीमा। निजी एंबुलेंसों का वाहनों के प्रकार सहित दर निर्धारित कर सार्वजनिक करने के संबंध में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड शासन को पत्र भेजा है। प्रति सूचनार्थ डीएम सहित एसडीएम को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव को भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में निजी एंबुलेंस चालक मनमाना किराया वसूलने लगे हैं जिससे मरीज के परिजनों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अधिक किराया वसूलने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने निजी एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर इसे सार्वजनिक करने को कहा है। इन एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें