फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा कराने को एसीजेएम कोर्ट में दी अर्जी

विज्ञापन
Wooden gavel and books on wooden table, law concept
विज्ञापन
काशीपुर। फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की मां ने पुत्रवधू और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। न्यायालय ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मानपुर रोड स्थित मोहल्ला प्रभु विहार कॉलोनी निवासी रानी पत्नी रामगोपाल ने एसीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका पुत्र सोनू कुमार (26) बिजली फिटिंग करता था। तीन वर्ष पहले उसका विवाह ग्राम मेवला थारू, थाना टांडा बादली जिला रामपुर से हुआ था। आरोप है कि उसकी पुत्रवधू व ससुराली उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसकी पुत्रवधू अपने मायके में ही रह रही थी। सोनू का पांच माह का बेटा भी है, लेकिन ससुराली उसके पुत्र को अपने बेटे से नहीं मिलने देते थे। 16 अक्तूबर को उसकी पुत्रवधू अपने भाई को साथ लेकर बच्चे को टीका लगवाने के लिए काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल आई थी। सोनू ने अस्पताल जाकर भी उससे घर लौटने को कहा। लेकिन वह उसके पुत्र को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देकर चली गई। रानी का आरोप है कि ससुरालियों की मानसिक प्रताड़ना के चलते उसके पुत्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोर्ट ने मामले में कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें