फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला न्यायालय में प्री लिटिगेशन के 1158 वादों का किया निपटारा

Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला न्यायालय सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में प्री लिटिगेशन के 1158 वादों का निस्तारण कर 13,80,53495 रुपयों के सुलहनामे किए गए।
विज्ञापन

जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकंदर कुमार त्यागी की अध्यक्षता एवं प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन पर शनिवार को न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जिला बार संघ के अधिवक्ता, नामित सदस्यगण, पैनल अधिवक्ता, बैंक और अन्य अधिकारियों व लोगों ने हिस्सा लिया। लोक अदालत के लिए 23 पीठों का गठन किया गया था।
विभिन्न न्यायालयों में गठित पीठों ने 4715 वादों का निस्तारण कर 11,05,48,669 रुपये का सुलहनामा किया गया। इसमें चेक बाउंस के 197 मामलों में 7,31,96,830 रुपये, क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 139 मामलों में 1,65,303 रुपये और वैवाहिक विवादों के 72 मामलों में 22,70,448 रुपयों के समझौते हुए। इसके अलावा ट्रैफिक चालान के 4177 मामलों का 1001516 रुपयों में निपटारा किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें