रुद्रपुर। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। आभूषण समेत कई सामान खरीदा जा चुका था। परिवार घर में ताला लगाकर मुरादाबाद चला गया। वापस पहुंचा तो आभूषण समेत पूरा घर का सामान साफ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 19 खेड़ा रुद्रपुर निवासी इरशाद हुसैन ने रंपुरा चौकी में तहरीर देकर बताया है उनके घर में 16 नवंबर को शादी होनी है। जिसके लिए अभी से खरीददारी शुरू कर दी गई है। बताया कि चार अक्तूबर को उसका पूरा परिवार मुरादाबाद चला गया था। पांच को परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो घर से 25 तोला सोना व 2.5 लाख रुपये गायब थे। चोरी आभूषण व नकदी के साथ घर से नए व पुराने कपड़े तक ले गए। इरशाद ने आरोपियों को पकड़ने व चोरी हुआ आभूषण व नकदी लौटाने की गुहार लगाई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि चोरी का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में रंपुरा चौकी इंचार्ज से जानकारी ली जाएगी। संवाद