फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार की मुरादाबाद में इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 Oct 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी फरीद कुरैशी (26) पुत्र अय्यूब कुरैशी अपनी बहन से मिलने के लिए ग्राम आलेपुर टांडा जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश गया था। रविवार की देर शाम वह ग्राम फरीदनगर निवासी राशिद के साथ बाइक से रामनगर लौट रहा था। इसी दौरान दढ़ियाल रोड अकबरपुर में उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान फरीद कुरैशी की मौत हो गई जबकि राशिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पड़ोसी फरीद अहमद ने बताया कि मृतक फरीद कुरैशी सात भाई-बहन थे। वह और उसके पिता ठेकेदारी का काम करते थे। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से भैंसे लाकर रामनगर में भी बेचने का काम करते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें