फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना

Mon, 22 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की 2026-27 की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें तय हुआ कि मतगणना आठ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

काशीपुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए 24 दिसंबर को होने वाले चुनाव में 7 पदाधिकारियों व 8 कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बर को होगा। पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य पद पर कुल 34 दावेदार चुनाव मैदान में हैं जिनका फैसला 840 मतदाता करेंगे। रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मतगणना कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल पर आठ टेबल लगाई जाएंगी और आठ सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भी बताया गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन के जो नए मैंबर होंगे, उन्हें अपना बीसीआई सर्टिफिकेट साथ में लाना अनिवार्य होगा। उसे दिखाकर ही मतदान कर सकेंगे।
बैठक में चुनाव समिति के वरिष्ठ सहायक चुनाव अधिकारी विजेंद्र चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज निगोतिया, ज्योति शरण माथुर, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, विपिन अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें