फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रभारी ईओ के कथित व्यवहार पर भड़के सभासद

Tue, 21 Jul 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कथित व्यवहार से नाराज सभासदों ने सोमवार को पालिका परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने शहरी विकास मंत्री से प्रभारी ईओ की तैनाती निरस्त कर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को 17 सभासद सुधीर विश्नोई, नीरज कुमार और शहजाद अली के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए। सभासदों का आरोप था कि शासन ने हाल ही में राकेश कोटिया को नगर पालिका जसपुर का प्रभारी ईओ नियुक्त किया है। उनका कहना है कि 18 जुलाई को कार्यभार ग्रहण के दौरान हुई बातचीत में प्रभारी ईओ का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति उचित नहीं था।
सभासदों ने दावा किया कि अन्य नगर निकायों से भी संबंधित अधिकारी के कार्य व्यवहार की जानकारी प्राप्त की गई है। उनका कहना है कि ऐसे अधिकारी की तैनाती से नगर के विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए प्रभारी ईओ की तैनाती निरस्त कर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शासन तक उनकी मांग पहुंचाने का अनुरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में ज्योति रानी, कमल कुमार, नसीम अहमद, गजराज सिंह, रूपा देवी, अलाउद्दीन सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
उधर प्रभारी ईओ राकेश कोटिया ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है।

पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
जसपुर। देर शाम पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद नौशाद सम्राट धरना स्थल पहुंचे और सभासदों से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि फिलहाल नवनियुक्त प्रभारी ईओ को कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा। इस संबंध में प्रभारी ईओ से भी बातचीत की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सभासदों ने देर शाम अपना धरना समाप्त कर दिया।्र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें