बाजपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में आंबेडकर स्टडी सर्कल उत्तराखंड की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सोमवार शाम सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित बैठक का शुभारंभ पूर्व दायित्वधारी अजय राजौर, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस, जिला महामंत्री रामकिशन, जिला उपाध्यक्ष मोहन दिवाकर ने किया। बैठक में पूर्व दायित्वधारी अजय राजौर ने कहा कि मोर्चा के हर कार्यकर्ता को बाबा साहेब आंबेडकर के सिद्धांतों और सामाजिक सुधार विचारों को विद्यार्थियों और युवाओं तक पहुंचाना है। वहां प्रशांत आंबेडकर, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र सिंह, कपिल गौतम, रूपेश कुमार, विनोद कुमार, रमेश सिंह, विनोद कुमार आदि रहे। संवाद