फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में 227 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
ाशीपुर सरकारी अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी भीड़। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में मंगलवार को कोरोना का टीका लगाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक कुल 227 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें टीके की दूसरी डोज लगाने से वंचित रह गए लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन

सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना का टीका लगाने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। लोग टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। टीकाकरण के लिए कई लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन सिस्टम खुलने में दिक्कत आने से टीकाकरण में देरी हो रही थी।
कई लोगों को जानकारी नहीं है कि टीकाकरण कहां पर किया जा रहा है। एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि वह दो दिन से पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें टीका नहीं लग पा रहा है। एक और वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था लेकिन अब उनका नाम सिस्टम में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इधर, कांवड़ यात्रा में जाने वाले लोगों का कहना था कि उन्हें यात्रा के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र चाहिए लेकिन उनके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वह समय पर टीका नहीं लगा पा रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार सुबह अस्पताल का अतिरिक्त स्टाफ टीका लगवाने पहुंच गया था, जिससे भीड़ बढ़ गई। इधर ऑनलाइन सिस्टम भी कुछ देर के लिए बाधित रहा जिससे अव्यवस्थाएं रहीं। दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई थी।
जसपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला दसवीं का छात्र
जसपुर। नगर के एक इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र के कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्र को उसके घर पर आइसोलेट किया गया है।
कोरोना की रोकथाम के लिए डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाईस्कूल एवं इंटर कालेजों में छात्र-छात्राओं का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के एक इंटर कॉलेज के बच्चों की जांच में हाईस्कूल का एक छात्र पॉजिटिव आया।
विभाग ने लगातार चार दिन सैंपल लेकर करीब साढ़े तीन सौ बच्चों की जांच की है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. शाहरुख ने बताया कि विभाग अब छात्र के दोस्त व परिजनों के भी सैंपल लेगा। फिलहाल छात्र को उसके घर में आइसोलेट किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें