फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक उम्र केलोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
रुद्रपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
45रुद्रपुर/दिनेशपुर/गूलरभोज। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। पहले दिन जिले में विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जिले के सभी ब्लॉक में 4226 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह समेत 989 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 415 थी।
एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिलेभर में 4,226 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, इनमें से 1,917 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे। इधर, दिनेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 वर्ष से अधिक के उम्र के 190 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं, गूलरभोज प्राथमिक स्वास्थ्य में 70 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले से 1667 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिले में वर्तमान में कोरोना के 103 सक्रिय केस हैं जबकि जिले में पिछले करीब एक साल में 118 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें