फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी दूसरी डोज

विज्ञापन
रुद्रपुर में टीका लगवाती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में शुक्रवार को 697 विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाया। वहीं, शनिवार से पहले चरण में टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 12 केंद्रों पर 1465 फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत थे लेकिन टीकाकरण के लिए 697 ही पहुंच सके। रुद्रपुर में डीएम रंजना राजगुरू ने भी टीका लगवाया। नागरिक अस्पताल खटीमा में सबसे अधिक 130 फ्रंट लाइन वर्करों ने टीका लगवाया। जिले में 47.57 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि 16 अक्तूबर से शुरू हुए टीकाकरण अभियान को शनिवार को 28 दिन पूरे हो जाएंगे। जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहले दिन टीका लगवाया था, उन्हें दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें