फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

Sat, 28 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
उद्यमियों के साथ बैठक करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिडकुल इंटरप्रिनियोर वेलफेयर सोसायटी पंतनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि औद्योगिक माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को सिडकुल स्थित बजाज ऑटो कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के अध्यक्ष अजय तिवारी और बजाज ऑटो के प्लांट हेड अनिल मोगांवकर ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके का स्वागत किया। अध्यक्ष तिवारी ने एसएसपी को अवगत कराते हुए कहा कि सिडकुल पंतनगर वर्ष 2003 में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए औद्योगिक पैकेज के तहत ऊधमसिंह नगर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की गई। 

बीते कुछ सालों से कुछ बाहरी तत्वों द्वारा सिडकुल के श्रमिकों को औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ भड़का कर भ्रमित किया जा रहा है। सिडकुल में मौजूद ट्रेड यूनियन तथा कुछ राजनैतिक लोगों द्वारा श्रमिकों को भड़का कर औद्योगिक उत्पादन को गिराने का प्रयास किया जा रहा है, जो औद्योगिक विकास के लिए लाभदायक नहीं है। 
विज्ञापन


एसएसपी वीके ने कहा कि वे सिडकुल पंतनगर और आसपास के सभी औद्योगिक क्षेत्रों की गहनता से जांच पड़ताल करवा रहे हैं। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, अवनेश यादव, मुकुल जैन, सुनील सैनी, संदीप पांडे, आरके महेश्वरी, जतिन पटेल, सौरभ सक्सेना, संजय सिंह, ओबी गौतम, अरुण टांक, अजय राय, अनूप सिंह, डीसी बिष्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें