फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चार नए लेबर कोड की प्रतियां जलाई, रद करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नए लेबर कोड के खिलाफ इंकलाबी मजदूर केंद्र समेत अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चार लेबर कोड को रद करने की मांग करते हुए प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौराहे पर बुधवार को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ इंकलाबी मजदूर केंद्र की काशीपुर इकाई ने सरकार की ओर से लागू चार लेबर कोड की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लागू किए गए चार लेबर कोड मजदूरों की गुलामी के दस्तावेज हैं। मजदूरों के हड़ताल करने के अधिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूनियन बनाने को कठिन कर दिया गया है। महिला मजदूरों से रात की पाली में भी काम कराने की छूट पूंजीपतियों को दे दी गई है। सरकार मजदूरों का गला घोंटने का काम कर रही है। यदि सरकार ने नए लेबर कोड को जल्द रद नहीं किया तो देशव्यापी आंदोलन होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें