फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : उत्तराखंड ने 119 ओवर 487 रनों का लक्ष्य रखा

Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड और महाराष्ट्र के खेल खत्म होने तक उत्तराखंड पहली पारी में 487 रन बनाकर ढेर हो गई। महाराष्ट्र के टीम ने चार विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। ईशान और साई परदेशी नाबाद खेल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड के बल्लेबाज रक्षित डालाकोटी और आदित्य नैथानी ने शुरुआत में 210 रन बनाए। इसके बाद आदित्य 164 रन बनाकर आउट हो गए। नीशू पटेल ने 52 और सूर्यांश ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों के सामने उत्तराखंड के बल्लेबाज एक के बाद एक गिरते चले गए। उत्तराखंड की पूरी टीम दो दिनों में 119 ओवरों में 487 रनों पर ढेर हो गई।
महाराष्ट्र की तरफ से हर्षिल सवंत ने पांच, अकरम सैयद ने तीन और अभिनंदन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने 61 ओवर में चार विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। ईशान 176 गेंदों पर 59 और साई परदेसी 56 गेंदों पर 45 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। उत्तराखंड की तरफ से प्रियांश सिंह ने एक और देव ने तीन विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें