फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइकिलिंग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
काशीपुर में साइकिल चलाते स्कूली बच्चे
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को ‘साइकिलिंग ऑन संडे’ रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को नियमित साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह छावनी स्कूल में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में साइकिलिंग को शामिल कर शरीर को स्वस्थ और सक्रिय रखा जा सकता है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मानपुर रोड पर साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने के लिए साइकिलिंग अपनाने का संदेश दिया।
रैली में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ताइक्वांडो कोच सुरेंद्र भंडारी, एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह, बॉक्सिंग कोच मुकेश बेलवाल, वरुण शर्मा, वेटलिफ्टिंग कोच पवन शर्मा, मनीष चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें