फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल और महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. दिनेश

Sun, 11 Feb 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शक्तिफार्म में अधिवेशन को संबोधित करते डाॅ. दिनेश। - संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिफार्म। आरएसएस के राष्ट्रीय समग्र ग्राम विकास संयोजक डाॅ. दिनेश ने कहा कि बंगाल और वहां के महापुरुषों का राष्ट्र के लिए योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने विभिन्न प्रांतो में रह रहे बंग समाज के लोगों में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

देवनगर में रविवार को आयोजित अधिवेशन के दूसरे दिन गोपाल उपाध्याय और तपन विश्वास ने गांवों में कामधेनु प्रतियोगिता और ग्राम सांस्कृतिक महोत्सव मनाए जाने पर बल दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र और राष्ट्रीय संयोजक डॉ. देव ज्योति ने मंगल परिवार की व्याख्या करते हुए इसे अमल में लाने की पहल की।
विज्ञापन


प्रश्न कालीन सत्र में मौजूद लोगों ने समाज में बढ़ते नशे के चलन को रोकने और बंगाली बहुल क्षेत्रों में बांग्ला भाषा शिक्षा को प्राथमिक स्तर से शुरू करने को कहा। संचालन पार्थ प्रतिक और तपन विश्वास ने किया।
विज्ञापन

वहां पर जयराम आनंद गिरि महाराज, तपन अधिकारी, सुमंत विश्वास, पवन बिंद, अमल मंडल, मनोज विश्वास, रीना मजूमदार, ऋषभ कुमार, पंचानन मंडल, शांति रंजन भंडार, सुनील सरकार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें