फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठेकेदार का बॉन्ड होगा निरस्त

Sun, 21 Sep 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जलजीवन मिशन के हर घर जल योजना में लापरवाही बरतने वाले एक ठेकेदार के दो बॉन्ड को निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है तो चार अन्य ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

योजना अब अंतिम चरण में है। मिशन का काम कर रहे ठेकेदार कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। कहीं पाइपलाइन बिछाने तो कहीं घरों को कनेक्शन देने में लापरवाही उजागर हो रही है।
पेयजल निर्माण शाखा में रुद्रपुर, गदरपुर और बाजपुर के ठेकेदारों के कार्यों की समीक्षा की। इसमें पांच ठेकेदार बेहद लापरवाह पाए गए। इसमें सभी को पहला नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी करने के बाद एक ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया पर दो योजनाओं में लापरवाही की। इस पर विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नियमित अंतराल पर तीन नोटिस जारी किए। अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अब एक ठेकेदार के दो बांड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही पेनाल्टी घोषित कर दोनों बांड निरस्त करने की कार्रवाई भी विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें