फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनता की समस्याएं सुनने विधायक पहुंचे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम चांदपुर में आयोजित किया गया आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन


काशीपुर। जनता की समस्याएं सुनने के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आपका विधायक आपके द्वार जन मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने ग्राम चांदपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक चीमा ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। विधायक चीमा ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को खत्म कर सीधे संवाद की यह पहल आगे भी निरंतर चलती रहेगी। वहां पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, बीडीसी सदस्य रवि कुमार, ग्राम प्रधान तारावती, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, पूर्व प्रधान कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें