फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडरी पुल के कट भरने में जुटी निर्माण संस्था

Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गडरी पुल के टूटे हुए हिस्से में डाला गया सिमेंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

बेरिया दौलत रोड पर गडरी नदी पर बने पुल में कट भरने का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है।   गडरी नदी पर एडीबी की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया। पुल तैयार कर कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात भी सुचारु कर दिया गया। अगस्त में पुल के लोकार्पण की तैयारी भी चल रही थी। 

पिछले दिनों हुई भारी बारिश में गडरी नदी के पुल में जगह-जगह डामरीकरण में दरार पड़ गई। मंगलवार से कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पुल के चटके कटों में सीमेंट भरकर ठीक करने में जुटे हैं। इधर मामला संज्ञान में आने पर कैबिनेट मंत्री आर्य ने संबंधित अधिकारियों पर कार्य को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश ने भी पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इधर, एडीबी के ईई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण करने वाली संस्था को पुल में आई खराबी को ठीक करने निर्देश दिए गए हैं। बारिश रुकने पर पूर्ण रूप से मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें