फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी पर रिश्वत मांगने के आरोप से पुलिस में मचा हड़ंकप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बांसफोड़ान चौकी पर तैनात कांस्टेबल के मंगलवार को एक मीट विक्रेता से कथित तौर पर एक लाख की रिश्वत मांगने के आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिकायत पर एसएसपी ने सीओ काशीपुर को जांच के आदेश दिए हैं। सीओ के नेतृत्व में काशीपुर और कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस ने मामले में होटल स्वामी समेत कई लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी कांस्टेबल शहजाद अली को बुधवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूड़ी तिराहा के एक बिरयानी होटल है। इसके पीछे कांस्टेबल परिवार के साथ रहता है। वह काशीपुर कोतवाली की बांसफोड़ान चौकी में तैनात है। मंगलवार सुबह ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) से एक युवक ऑर्डर पर बड़े जानवर का 20 किग्रा मीट लेकर होटल पर पहुंचा। होटल से कुछ मीटर की दूरी पर कांस्टेबल ने मीट लेकर आ रहे युवक को रोक लिया। कांस्टेबल उसे एक प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गया। आरोप है कि कांस्टेबल ने उसे प्रतिबंधित मीट बेचने पर कार्रवाई का भय दिखाकर एक लाख रुपये की डिमांड की। बाद में उनके बीच 40 हजार देने की बात तय हुई। इसके बाद कांस्टेबल उसे बिरयानी के होटल पर वापस ले आया। युवक ने अपने मीट विक्रेता भाई को फोन कर उससे रुपये मंगाए। दोपहर करीब तीन बजे युवक के भाई ने क्षेत्र के एक पत्रकार को इस बारे जानकारी देते हुए मदद मांगी।
पत्रकार ने फोन कर मामले की जानकारी एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को दी। एसएसपी के निर्देश पर सीओ मनोज ठाकुर, काशीपुर के कोतवाल चंद्र मोहन सिंह रावत और कुंडा थानाध्यक्ष राजेश यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही रकम आने के इंतजार में बैठा कांस्टेबल वहां से खिसक लिया। पुलिस ने बैलजूड़ी तिराहा स्थित होटल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में उक्त कांस्टेबल होटल में बैठा पाया गया। पुलिस ने मीट लेकर आए युवक व उसके भाई से भी जानकारी ली। पुलिस मीट बरामद नहीं कर सकी। युवक का कहना है कि रकम तय होने के बाद कांस्टेबल ने मीट किसी व्यक्ति को दे दिया। मामले में जांच कर रहे सीओ मनोज ठाकुर ने कई लोगों को अपने कार्यालय बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। इधर, सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो प्रथम दृष्टयता मामले में कांस्टेबल शहजाद अली की संलिप्त पाई गई। कुंडा थाना प्रभारी राजेश यादव ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से जांच रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय को भेजी। बुधवार देर शाम एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने आरोपी कांस्टेबल शहजाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि मीट विक्रेता की ओर से आरक्षी पर रिश्वत मांगने के आरोप की जांच की जा रही है। इस प्रकरण में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मैं अभी देहरादून में हूं। वहां से लौटकर जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें