फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला को ब्लैकमेल कर कांस्टेबल ने 10 लाख रुपये मांगे

Wed, 13 Nov 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर एक कांस्टेबल ने अपने और उसके पर्सनल फोटोज व वीडियो अपलोड कर जान से मारने एवं झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर उससे 10 लाख की मांग की। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 28 अक्तूबर को आरोपी कांस्टेबल अजय कुमार निवासी ग्राम बघेलेवाला, काशीपुर की तैनाती बेलपड़ाव रामनगर में है। आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उसके कुछ पर्सनल फोटो और वीडियो उसकी आईडी पर अपलोड कर दिया। उसके बाद उसने 10 लाख रुपये की मांग की। इससे पूर्व भी आरोपी उससे व उसके परिवार से छह लाख रुपये की मांग की थी।
11.50 लाख रुपये ले चुका है आरोपी
आरोपी ब्लैकमेल कर उससे 11.50 लाख रुपये ले चुका है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 28 अक्तूबर की सुबह 10:30 बजे फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करते हुए होटल में मिलने के लिए बुलाया था। महिला ने हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल अजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 352, 74, 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ तहरीर दी थी। एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें