फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा के प्रदेश प्रभारी का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, अनर्गल बयानबाजी से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेसियों ने केदारनाथ धाम क्षेत्र में हुए हैलीकॉप्टर क्रैश का जिम्मेदार राज्य सरकार को ठहराया है। साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी के अनर्गल बयान से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका। इस दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा आज घमंड और पैसे कमाने में चूर है। उसे लोगों की मौतों का कोई आभास नहीं है और उनके मन में कोई संवेदना नहीं है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार की दोपहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस काशीपुर महानगर/जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा सरकार पैसा कमाने के लिए हैलीकॉप्टर की प्राइवेट एजेंसियों को ठेका दे रही है। इनकी गुणवत्ता व हैलीकॉप्टर की उड़ान नहीं देखी जा रही है। समय से पहले हैलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं, जिसकी कोई निगरानी नहीं हो रही है। वहीं, हादसा होने पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी हंसते हैं और कहते हैं दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कहा, इससे ज्यादा संवेदनहीनता क्या हो सकती है कि आदमी के मन, दिल और दिमाग में इमोशन नहीं रहे हैं। कांग्रेस महानगर/जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि राज्य सरकार चार धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व रास्ते की कोई सुविधा नहीं कर पा रही है।
हैलीकॉप्टर क्रैश हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी घटना के बाद अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार से हादसों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा और भविष्य में चारधाम यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्थित नीति की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और कांग्रेस के पार्षद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें