काशीपुर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात में चार दलितों के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेताओं पर दलित विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
शनिवार को पूर्व सांसद केसी बाबा और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में आंध्र प्रदेश में दलित छात्र की मौत और कुछ दिन पूर्व गुजरात में चार दलितों के साथ हुई अमानवीय घटना से दलित समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दलित विरोधी नीतियां बंद करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, अलका पाल, चेतन अरोरा, जितेंद्र सरस्वती, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।