फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने शुरू की विस चुनाव की तैयारियां

Sat, 23 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 2017 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के तहत शुक्रवार को कुमाऊं के छह जनपदों के लिए 4600 ईवीएम यहां पहुंच गई। ऊधमसिंह नगर के लिए 490 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें आवंटित हुई हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में होना है, इसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में मतदान के लिए प्रयोग होने वाली ईवीएम को हैदराबाद से मंगा लिया गया है। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए फिलहाल 4600 ईवीएम आवंटित की हैं। हैदराबाद स्थित ईसीआईएल फैक्ट्री से ये मशीनें शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय लाई गईं।  यहां से इन्हें कुमाऊं के विभिन्न जनपदों में भेजा जाएगा। आवंटित हुई मशीनों में से ऊधमसिंह नगर को 490, अल्मोड़ा जनपद को 1150, नैनीताल को 1270, पिथौरागढ़ को 800, बागेश्वर को 450 और चंपावत को 440 ईवीएम आवंटित की गई हैं। अन्य जनपदों के लिए आवंटित मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां भेजा गया। अपर सचिव एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस ए मुरूगेशन ने सभी जिलाधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें