किच्छा। भाजपाइयों ने एक महिला कांग्रेस नेता पर प्रदेश के मंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौराया ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष गोल्डी ने कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप है कि एक ब्यूटी पार्लर संचालिका और महिला कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के सभी मंत्रियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह इस तरह की देश विरोधी टिप्पणी कर चुकी हैं। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, ओम प्रकाश तनेजा, हारुन मलिक, चूरामणि सागर, नितिन फुटेला, राजेश कोली आदि थे। संवाद