फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधानसभा में उठाया जाएगा अवैध खनन का मामला : किशोर

Tue, 28 Mar 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने जताया शोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही खनन माफिया और अपराधियों का बोलबाला हो गया है। माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर वन कर्मी पहलवान सिंह की हत्या कर दी। इस मामले को प्रतिपक्ष नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश विधानसभा में उठाएंगी। उपाध्याय ने गांव केलाबंदवारी में मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की मदद सहित अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सीएम को पत्र भी भेजा है। कहा कि मृतक वन कर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष उपाध्याय ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक सीड प्लांट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार मृतक के पुत्र को बालिग होने पर योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दिये जाने का लिखित में आश्वासन देे। कहा कि मृतक की बेटी की शादी में मदद, मृतक की पत्नी बंशोबाई को वेतन के बराबर जीवनभर पेंशन, मुआवजे के रूप में 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनएच घोटाला की सीबीआई जांच से पूरा खुलासा हो जाएगा। कांग्रेस शासन काल में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उन्होंने खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण होने का आरोप लगाया। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सुभाष शर्मा, अविनाश शर्मा, डीसीबी उपाध्यक्ष समीर पाठक, जगतार सिंह बाजवा, हिमांशु गाबा, तरुण पंत, प्रीत ग्रोवर, राजेंद्र बेदी, मेहंदी हसन, अनवर हुसैन आदि थे।
विज्ञापन


बाजपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव पर पार्टी की हार को लेकर आत्ममंथन चल रहा है। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत का समर्थन किया। उन्होंने भाजपा पर विधानसभा चुनाव धन बल के आधार पर जीतने का आरोप लगाया। चुनाव समीक्षा को लेकर 30 मार्च को बैठक बुलाई गई है। ब्यूरो

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा विधानसभा चुनाव में प्रदेश में हार की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए 10 अप्रैल को जागेश्वर धाम में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रेसवार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मोटी रकम पानी की तरह बहाई है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के पास धन की भारी कमी रही। अपने चुनाव पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्नी के जेवर गिरवी रखकर चुनाव लड़ा है।

एनएच-74 के घोटाले के दौरान पार्टी के खाते में करोड़ों रुपये जमा होने के मामले को किशोर उपाध्याय टाल गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और ईमानदार पार्टी है। हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन फिर से कांग्रेस सत्ता में काबिज होने के लिए अभी से जी जान से जुटेगी। सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों के लिए मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रेमलता सिंह, गणेश उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें