फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
सितारगंज के मुख्य चौराहे पर कृत्रिम अर्थी रखकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और मुख्य चौराहे पर इसे जलाकर महंगाई का विरोध किया।
विज्ञापन

रविवार को खटीमा मार्ग स्थित ब्लॉक कार्यालय पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार को इससे जरा सा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ भी आक्रोश जताया। वहां पर विधानसभा प्रभारी परिमल राय, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, सुरेंद्र सिंह, रामनगीना प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें