कोविड महामारी के दौर में सरकारी व्यवस्थाओं को फेल बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को नींद से जगाने को लेकर कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में सरकारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
मरीजों को निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है जो कि हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है क्योंकि वह बहुत ज्यादा मंहगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर सरकार ने अधिकतम दरें तय की हैं लेकिन वर्तमान में सरकार के लोगों व कुछ स्वास्थ्य माफियाओं के गठजोड़ के चलते अस्पताल मरीजों से कई गुना ज्यादा शुल्क वसूल रहे है। घरों में धरना देने वालों में युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप कुमार, युवा नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, आनंद राणा, श्रवन कुमार आदि थे। (संवाद)