फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महंगे टमाटर पर महिला कांग्रेस 'लाल'

Fri, 07 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन करतीं कांगेस कार्यकर्ता। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब्जी में पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। टमाटर के लगातार बढ़ रहे मूल्य के खिलाफ आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सब्जी मंडी में प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जनता से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

संजय नगर खेड़ा स्थित सब्जी मंडी में महिलाओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई आसमान छू रही है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि महंगाई से जनता की कमर टूट गई है। रुद्रपुर में टमाटर 120 रुपये प्रति किलो तो अदरक 400 रुपये किलो बिक रहा है। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि भाजपा सरकार कान में तेल डाल कर और आंखे मूंदकर बैठी है, उसे जनता की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही है l वहां सपना गिल, प्रीति साना, सायरा बानो, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, मधु सिकदर, गंगा देवी, सीमा देवी, सुमित्रा तिवारी, कुमकुम सक्सेना, पुष्पा, शीला, ममता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें