बाजपुर में अपने आवास पर धरना देती कांग्रेसी सुनीता टम्टा।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगरीय सहित बीस गांवों की भूमि के मामले को लेकर कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने रविवार को अपने आवास पर उपवास रखकर सांकेतिक धरना दिया।
सात महीने पहले नगरीय सहित बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई जिससे क्षेत्र के हजारों किसान प्रभावित है। दो जुलाई को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किसानों को एक महीने में भूमि समस्या का निस्तारण करने का भरोसा दिया था।
वहीं, भूमि मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से बाजपुर बचाओ मुहिम शुरू की गई है। इसी मुहिम के तहत रविवार को 49वें दिन कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने लॉकडाउन के चलते अपने आवास पर ही उपवास रखकर सांकेतिक धरना दिया।