फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव-2022 का सेमी फाइनल है सल्ट उपचुनाव

विज्ञापन
काशीपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को चुनाव चिंह भेंट करते कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा है कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव विस चुनाव-2022 का सेमीफाइनल है। इस चुनाव में हार के बाद उत्तराखंड से भाजपा स्वत: ही आउट हो जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से सल्ट जा रहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी यादव मुरादाबाद रोड पर एक होटल में रुके। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीतल से बना पार्टी का चुनाव चिह्न सौंपा।
पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि लोग भाजपा से त्रस्त है। उपचुनाव जीतने को कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से लबरेज है। कहा कि खुद सीएम ने सल्ट से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार नही किया। इसका सीधा तात्पर्य है कि सीएम भी जानते है कि भाजपा ने बबूल के कांटे बोए हैं और चुनाव में उसे यहीं काटने भी पड़ेंगे।
विज्ञापन

कहा कि सल्ट चुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी की चार साल की नाकामियों पर मुहर लगाएगा। वहां पर कांग्रेेस नेता मनोज जोशी, संदीप सहगल, विमल गुड़िया, चेतन अरोरा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदुमान, मीनू गुप्ता, रोशनी बेगम, चंद्रभूषण डोभाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें