फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मतदाताओं के नाम हटाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने एसडीएम को घेरा

Thu, 06 Aug 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। फॉर्म सात के माध्यम से मतदाताओं के नाम हटाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने एसडीएम ऋचा सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मतदाताओं के नाम हटाने का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

बुधवार को किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष लाडी ने कहा कि तीन अगस्त को फार्म नंबर दस के ऑनलाइन अवलोकन में केवल बाजपुर विधानसभा के भाग संख्या 27, 142 एवं 149 में ही 93 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-सात प्रस्तुत किए गए हैं। यह किसी संगठित गिरोह की साजिश प्रतीत हो रही है। कहा कि इस पर कार्रवाई नहीं होने पर लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस व्यापक स्तर पर आंदोलन को बाध्य होगी। वहां चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग, सभासद महेश कुमार आशु, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद फुरकान रजा परवेज, अभिषेक तिवारी, सोनू प्रधान, नितिन बिष्ट, सोनू सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें