रुद्रपुर। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति को ज्ञापन देकर डंपर स्वामी से उगाही करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि 16 अप्रैल को डंपर स्वामी राम सिंह ने एक व्यक्ति पर डंपर संचालन की एवज में अवैध उगाही के मामले में तहरीर दी। ठुकराल ने भी इस मामले में एसएसपी को पत्र दिया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस के नाम पर ओवरलोडेड डंपरों से अवैध वसूली हो रही है। पर्याप्त सबूत होने के बाद भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह एसएसपी कार्यालय परिसर में धरना देने को बाध्य होंगे।