फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने इस्तीफा दिया, भाजपा में जाएंगे

Sat, 25 Feb 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज शाम पांच बजे रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर वह विधायक शिव अरोरा की मौजदूगी में लेंगे भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील गाबा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेजा है। हालांकि वह इस्तीफे की वजह बताने से बच रहे हैं लेकिन उन्होंने भाजपा में जाने की बात कही है।
जिले में कांग्रेस संगठन गुटबाजी से बाहर नहीं निकल पा रहा है। रुद्रपुर महानगर में भी कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई है। इसके चलते संगठन को एकजुट करने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस के युवा चेहरे सुशील गाबा ने पार्टी को छोड़ने की घोषणा कर दी। छात्र राजनीति से निकले सुशील यूथ कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस में भी पदों पर रहे। सुशील ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ उन्हें कोई गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम पांच बजे रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर वह समर्थकों के साथ विधायक शिव अरोरा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी छोड़ी भी पार्टी
गाबा फरवरी 2011 में कांग्रेस से जुड़े थे। इसके बाद कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगातार सक्रिय भूमिका में रहे। वह डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गाबा ने दो साल पहले भी पार्टी इस्तीफा दिया था लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मना लिया था। गाबा के इस्तीफे के संबंध जानकारी लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को फोन किया गया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें