फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: खाद वितरण को लेकर कांग्रेस और किसानों का धरना, ई-टोकन और क्यूआर कोड व्यवस्था का विरोध

Sat, 21 Nov 2026 02:58 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खाद वितरण के लिए लागू ऐप आधारित ई-टोकन और क्यूआर कोड व्यवस्था के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और किसानों ने रुद्रपुर विकास भवन स्थित मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
खाद वितरण को लेकर कांग्रेस और किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद वितरण के लिए लागू ऐप आधारित ई-टोकन और क्यूआर कोड व्यवस्था के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और किसानों ने रुद्रपुर विकास भवन स्थित मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खाद वितरण की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता संजय जुनेजा और किसान नेता विक्रमजीत सिंह विर्क ने कहा कि गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब तक प्रदेश के 20 प्रतिशत किसानों के भी टोकन नहीं बन पाए हैं। इससे किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और खाद व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में खाद की नई व्यवस्था ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

जुनेजा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब आसानी से उपलब्ध है, लेकिन किसान को खाद का एक कट्टा लेने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जल्द पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें