फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और पुलिस के बीच टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : बेहड़

विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर में किसानों को संबोधित करते बाबा अनूप सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शुक्रवार को दिल्ली कूच को लेकर जिले में कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने पुलिस और किसानों को आमने-सामने करने के लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में बेहड़ ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिले की पुलिस किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने में लगी है। जब सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति दे दी है तो जिले की पुलिस को किसानों के दिल्ली जाने से क्या तकलीफ थी। उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिस ने बिलासपुर से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक कहीं भी किसानों को नहीं रोका।
यूपी पुलिस के अधिकारियों ने गाजीपुर पहुंचने के लिए ट्रैफिक रहित रास्तों के बारे में भी किसानों को बताया था। इतने बड़े यूपी की पुलिस ने किसानों को कहीं नहीं परेशान किया लेकिन उत्तराखंड की सरकार इतनी हठधर्मिता पर उतारू हो गई कि जिले की पुलिस और किसानों का संघर्ष करवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता सड़कों पर है। इन किसानों के बच्चे फौज और पुलिस में जाकर देश की सेवा करते हैं। आज भाजपा किसानों और जवानों के बीच टकराव करा रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन गति पकड़ेगा और तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक केंद्र सरकार काले कानून वापस नहीं लेती है। (ब्यूरो)
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे ऊधम सिंह नगर के हजारों किसान
रुद्रपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार सुबह ऊधमसिंह नगर से दिल्ली कूच करने वाले हजारों किसान देर शाम गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। किसानों के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया।
शनिवार को रामपुर जिले के नवाबगंज गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख बाबा अनूप सिंह ने गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हजारों किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इसका सभी को मिलकर पुरजोर विरोध करना चाहिए। ऊधमसिंह नगर से पहुंचे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और किसान संदीप चीमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान आंदोलन का समर्थन किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए धरने पर बैठे। रुद्रपुर से पहुंचे किसानों में विक्रमजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मंजीत पाल सिंह, अरुण शुक्ला, गज्जन सिंह, हीरा सिंह, गुलजार सिंह, मनप्रीत सिंह, विष्णु बठला, मनिंदर सिंह, कंवलराज सिंह, हरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह आदि थे।
गदरपुर से भी सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। वहां इंदरपाल सिंह, प्रीत ग्रोवर, हरपिंदर सिंह, दर्शन सिंह, सिद्धार्थ भुसरी, करनैल सिंह आदि थे। (ब्यूरो)
बेरिकेडिंग तोड़ने के आरोप में अज्ञात किसानों पर केस दर्ज
बाजपुर। दिल्ली कूच के दौरान राज्य सीमा पर बेरिकेडिंग तोड़ने, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाजपुर दोराहा राज्य सीमा पर विभिन्न संगठनों के करीब 1000-1500 किसान नेे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, चार पहिया वाहनों और पैदल लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की, अभद्रता करते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से लगाए गए बेरिकेडिंग को जबरन को खोल दिया। अज्ञात लोगों ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टरों का लापरवाही के साथ प्रयोग किया, जिससे भय और अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया।
इससे पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। उपद्रव करीब घंटेभर तक जारी रहा। पुलिस कर्मियों से झड़प भी हुई। प्रभारी कोतवाल आईपीएस सर्वेश कुमार पंवार ने बताया कि एसएसआई देवेंद्र गौरव की ओर से अज्ञात किसानों के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 353, 188, 269 आईपीसी, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 51(ख) 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच एसआई प्रवीण सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी कोतवाल पंवार ने बताया कि वीडियोग्राफी के फुटेजों के आधार पर किसानों की पहचान की जा रही है।
किसानों पर दर्ज मुकदमों की निंदा
बाजपुर। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि गाजीपुर आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को किसानों ने राज्य सीमा पर शांतिपूर्वक दिल्ली कूच किया। किसी प्रकार की कोई अराजकता नहीं की गई। उन्होंने किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों की निंदा की है। इधर, राष्टीय किसान यूनियन के अध्यक्ष केके शर्मा ने भी किसानों पर दर्ज मुकदमों की निंदा की है। (संवाद)

तिलकराज बेहड़।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें