फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रानीखेत में निलंबित अभियंताओं पर कार्रवाई की निंदा

Sun, 30 Nov 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग की जिला कार्यकारिणी की प्रथम त्रैमासिक बैठक शनिवार को प्रांतीय खंड लोनिवि रुद्रपुर के अभियंता कक्ष में हुई। जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह ऐरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ पदाधिकारियों ने रानीखेत डिवीजन में अभियंताओं को निलंबित करने की निंदा की। मांग की गई कि सभी कर्मचारियों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, अभियंत्रण विभागों में 10, 16, 26 वर्ष में एसीपी का लाभ दिए जाने, सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए सेपरेट गैलरी की मांग समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि कार्यस्थल पर संपादित कराए जाने वाले कार्यों पर प्रशासनिक एवं राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संचालन सत्यपाल सिंह ने किया। वहां जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह ऐरी, अजय टम्टा, राजेंद्र गिरी, हिमांशु जोशी, योगेश, अजेंद्र जोशी, मानसी आदि थे। संवाद

इंजीनियरों ने यूपीएस का विरोध किया

रुद्रपुर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि की जिला इकाई ने एनपीएस के स्थान पर लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। लोनिवि कार्यालय परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने अभियंत्रण विभागों में 10, 16 और 26 वर्ष में एसीपी का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा एक जनवरी 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ/अपर सहायक अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद प्रथम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे देने, सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति देने, अभियंत्रण विभागों में समान सेवा नियमावली लागू करने की मांग उठाई। प्रत्येक अभियंता को लैपटॉप उपलब्ध कराने, विभाग में मेट, बेलदारों की नियमित नियुक्ति की मांग उठाई गई। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह ऐरी, संचालन जिला सचिव सत्यपाल सिंह ने किया। इंजीनियर राजेंद्र गिरि, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, योगेश ततराडी, अजेंद्र जोशी, विनोद सनवाल, आरएस मेहरा, नरेंद्र कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें