फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में फंसे हैं सिडकुल कॉनकोर के सीईओ

Sat, 05 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में भारी बारिश और उससे मची तबाही के भंवर में पंतनगर सिडकुल कॉनकोर के सीईओ रेजो पीटर भी फंसे हैं। हालांकि शुक्रवार को सिडकुल ऑफिस और कॉनकोर में उनके सुरक्षित होने की सूचना पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक कॉनकोर स्टाफ अपने अधिकारी के प्रति चिंतित थे।
विज्ञापन

 कॉनकोर के सीईओ 28 नवंबर को लाजिस्टिक पार्क के उद्घाटन के बाद अपने बीमार पिता को देखने चेन्नई रवाना हुए थे। उसके बाद चेन्नई में हुई भारी बारिश और तबाही के बाद से सीईओ रेजो पीटर का सिडकुल आफिस और कॉनकोर स्टाफ से संपर्क टूट गया। इससे सभी कर्मचारी चिंतित थे, शुक्रवार को  रेजो पीटर के सुरक्षित होने का एक संदेश सिडकुल आफिस और कॉनकोर पहुंचा तो सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उसके बाद अभी भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
उधर कॉनकोर के कंपनी सचिव आशीष मिश्रा और सुपरवाइजर नीरज कुमार के मुताबिक अभी सीईओ साहब से पूरा संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन उनके कुशलक्षेम का एक संदेश मिला है। दोनों अधिकारियों के मुताबिक सीईओ रेजो पीटर ने लाजिस्टिक पार्क के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा कर सही समय पर इसे तैयार किया। इस मामले में पंतनगर सिडकुल के आरएम गौरव चटवाल ने बताया कि कॉनकोर के सीईओ चेन्नई गए थे, अभी वह चेन्नई में ही फंसे हैं लेकिन उनके सुरक्षित होेने का एक संदेश मिला है। जल्द ही वह सकुशल लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें