फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद दाखिल

Mon, 27 Feb 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा चुनाव के दौरान सभा में की थी टिप्पणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कोतवाली पुलिस की ओर से एक साल तक मुकदमा दर्ज नहीं करने के बाद कोर्ट की शरण ली है।
विज्ञापन

दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़े नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया था। 11 फरवरी को किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सभा की थी। कांग्रेस नेता डॉ. गणेश उपाध्याय का कहना है कि मुख्यमंत्री हिमंत ने संबोधन में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का नाम लेकर विद्वेष की भावना से ग्रसित होकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का चरित्र हनन किया गया था जो सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों का दुरुपयोग भी है। इससे समाज के सभ्य लोगों की भावनाएं आहत हुईं थीं। उन्होंने किच्छा कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ परिवाद दाखिल करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोर्ट ने दाखिल परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। डॉ. उपाध्याय के अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि कोर्ट में शिकायतकर्ता और गवाह बयान दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही शिकायतकर्ता कोर्ट में इस संबंध में साक्ष्य भी देंगे। इसके बाद कोर्ट की ओर से सम्मन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें