फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के सामने नहीं आए शिकायतकर्ता

Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में नामांकन पत्र जांच के बाद पांच प्रत्याशियों के नामांकन महाविद्यालय निर्वाचन जांच समिति ने निरस्त किये थे। छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत निवारण के लिए समिति में डाॅ. प्रकाश चंद्र भट्ट (संयोजक), डाॅ. उमराव सिंह, आनंद व छात्र प्रतिनिधि कुमारी प्रिया की ओर से शुक्रवार को सभी नामांकित प्रत्याशियों और शिकायतकर्ताओं को समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध मेल पर समिति के साथ बैठक की सूचना दी। दोपहर 3:30 पर सभी शिकायतकर्ताओं के साथ समिति की बैठक थी पर बैठक में नामांकन करने वाले प्रत्याशी और शिकायतकर्ता कोई भी नहीं पहुंचा। संवाद
विज्ञापन

आमसभा में प्रत्याशियों ने रखी अपनी बात

जसपुर। राजकीय महाविद्यालय शिवराजपुर पट्टी में प्रत्याशियों ने मतदाता छात्र-छात्राओं के साथ आमसभा की। उन्हें अपने-अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। अध्यक्ष पर दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। शेष पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध होना तय है। शनिवार को चुनाव होगा। प्राचार्या डाॅ. प्रणिता नंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद शुक्रवार को विद्यालय सभागार में प्रत्याशियों एवं मतदाता छात्र-छात्राओं के बीच आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए छात्र दीपक एवं छात्रा सेजल मैदान में हैं। छात्रा उर्वशी ने उपाध्यक्ष, अर्चना व कुमकुम सचिव, खुशी संयुक्त सचिव, राशि कोषाध्यक्ष एवं करीना ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी बनी हैं। शनिवार को सुबह 10 से शाम दोपहर 2 बजे तक चुनाव होगा। 206 विद्यार्थी अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यहां पर चुनाव प्रभारी डाॅ. रितिका विश्नोई, डाॅ. नीति गोयल, डाॅ. सुनीता गोसाई, सुरेश कुमार, नितांशु भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
खटीमा में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई में सीधी टक्कर होगी। जबकि कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। कॉलेज प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आमसभा नहीं हुई। उन्होेंने बताया कि शनिवार को छात्रसंघ के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से मतदान से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें