फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस पीजी कॉलेज के 50 फीसदी छात्र मतदान से हो सकते हैं वंचित

Sat, 27 Sep 2025 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष बाद फिर कॉलेज को मिलेंगे छात्रसंघ के पदाधिकारी
विज्ञापन

रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं ने आई कार्ड नहीं लिया है। इससे इनके मतदान के वंचित होने की खतरा मंडरा रहा है। हालांकि कॉलेज प्रशासन मतदान के दिन कॉलेज गेट पर स्टॉल लगाकर आईकार्ड बनाने की कार्यवाही करने का दावा कर रहा है।
कॉलेज में 8551 मतदाता 14 बूथों पर शनिवार को मतदान होगा। इसमें सबसे अधिक 5482 वोट छात्राओं का है तो छात्रों की संख्या 3069 ही है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से मतदान की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मतदान सुबह 10 बजे से दाेपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। देर शाम तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में एक वर्ष के अंतराल के बाद फिर छात्रसंघ का चुनाव हो रहा है। इसमें अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की लड़ाई ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। शुक्रवार को पूरे दिन मतदान संबंधी तैयारियों को पूरा करने में कॉलेज प्रशासन जुटा रहा। शनिवार की सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। कॉलेज में छात्रसंख्या को देखते हुए 14 बूथ बनाए गए हैं। इसमें कक्ष संख्या एक को बूथ बनाया गया है। कक्ष संख्या दो, तीन, पांच, आठ, 11, 12, फिजिक्स लैब, कक्षा संख्या 13, 14, बीएड का कमरा नंबर दो, कमरा नंबर पांच और कमरा नंबर छह को बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

एबीवीपी और एनएसयूआई को नहीं मिले प्रत्याशी
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 2018 के बाद एनएसयूआई को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि प्रति वर्ष अध्यक्ष सचिव सहित महत्वपूर्ण पदों पर कोई प्रत्याशी संगठन नहीं उतार पाया। इधर इस साल यही हाल एबीवीपी का भी रहा। अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष आदि पदों पर एबीवीपी को भी प्रत्याशी नहीं मिला। केवल विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ही संगठन एक उम्मीदवार उतार पाया है।
जगह-जगह की गई बैरिकेडिंग
रुद्रपुर। मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पूरे परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी है। बूथ संख्या के हिसाब से बैरिकेडिंग की गई है। ताकि मतदाताओं को अपने बूथ में जाने के लिए ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। शुक्रवार को पूरे दिन कॉलेज प्रशासन बैरिकेडिंग आदि कराने में जुटा रहा। संवाद
कोट-कॉलेज के करीब 50 फीसदी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश तो लिया है पर परिचय पत्र नहीं बनवाया है। मतदान के दिन कॉलेज प्रशासन की ओर से कॉलेज के मुख्य गेट पर स्टॉल लगाकर परिचय पत्र बनाने का काम किया जाएगा। ताकि कोई भी छात्र मतदान से वंचित न रहे। -प्रो. एएन सिंह, प्राचार्य।
फोटो :19पी: रुद्रपुर एसबीएस डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद

बूथ - कक्षा का निर्धारण
एक - बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र व बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्रा।

दो - एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र व बीए प्रथम सेमेस्टर छात्र अल्फाबेट ए से एम तक।
तीन - बीए प्रथम सेमेस्टर छात्रा अल्फाबेट एन से जेड तक।

चार - एमएससी तृतीय सेमेस्टर सभी, बीए तृतीय सेमेस्टर छात्र व बीए तृतीय सेमेस्टर छात्रा अल्फाबेट ए से एच तक।
पांच - बीए तृतीय सेमेस्टर छात्रा अल्फाबेट आई से जेड तक।

छह - बीएससी प्रथम सेमेस्टर छात्र-छात्रा व बीएससी तृतीय सेमेस्टर छात्र।
सात - बीएससी तृतीय सेमेस्टर छात्रा, बीएससी प्रथम व तृतीय व पंचम सेमेस्टर सभी।

आठ - बीकॉम प्रथम सेमेस्टर छात्रा व बीबीए प्रथम और पंचम सेमेस्टर सभी।
नौ - बीकॉम प्रथम सेमेस्टर छात्र, एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर सभी।

10 - बीकॉम तृतीय सेमेस्टर सभी।
11 - बीकॉम पंचम सेमेस्टर सभी।

12 - बीए पंचम सेमेस्टर सभी, बीए पंचम सेमेस्टर छात्रा अल्फाबेट ए से जे तक।
13 - बीए पंचम सेमेस्टर छात्रा अल्फाबेट के से जेड तक।

14 - एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर सभी।
हुड़दंग किया तो खैर नहीं, पुलिस की रहेगी नजर

रुद्रपुर। पुलिस ने कॉलेज में नामांकन के दौरान हुई फायरिंग के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस के संग पीएसी तैनात कर दी गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि जिले के किसी भी कॉलेज का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। हुंडदंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई हाेगी। रुद्रपुर कॉलेज में चुनाव के दौरान दो सीओ, चार इंस्पेक्टर, 25 एसआई, 50 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल के अलावा डेढ़ कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

काशीपुर में 4500 विद्यार्थी करेंगे मत का प्रयोग

काशीपुर। राधेहरि पीजी कॉलेज में 4500 विद्यार्थी कॉलेज की सरकार बनाने में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कॉलेज में तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कॉलेज में 6568 मतदाता है। मतदान के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर करीब 500 तक मतदान होगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर रात तक विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र वितरित कर दिए गए हैं। करीब 20 परिचय पत्र चीफ प्रोक्टर डॉ. एमके सिन्हा के पास जमा है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कॉलेज पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें