फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूटी रुकवाकर कंपनी कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक कंपनी के कर्मचारी ने निकाले गए कर्मचारी और उसके साथियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह दिनेशपुर निवासी शिवमूरत सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह निशान प्रिंट पैक सोल्यूशन कंपनी शिमला पिस्तौर में नौकरी करते हैं। कंपनी में ही कार्यरत इंद्रभान, नीरज एवं साहब सिंह उनके खिलाफ षडयंत्र रचते रहते हैं। 11 जून की सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। कंपनी के नजदीक मुख्य हाईवे पर अंकित ठाकुर और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे हुए थे। आरोपियों ने उनकी स्कूटी रुकवाई और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।
इस बीच राहगीर एकत्र हुए तो आरोपी उनको अधमरा कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने बताया कि अंकित ठाकुर उनकी कंपनी में कार्यरत था। उसके बुरे आचरण व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। इस वजह से वह कंपनी से रंजिश रखता है और कंपनी के कर्मचारियों पर हमले करता रहता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनकी उम्र 52 साल है। इससे पहले भी अंकित ठाकुर व उसके साथी कंपनी के कुछ अन्य कर्मचारियों से मारपीट कर धमकी दे चुके हैं। अंकित पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अंकित व साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें