फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साहित्य दर्पण संस्था की स्वर्ण जयंती पर हुआ स्मारिका विमोचन व कवि सम्मेलन

Sun, 29 Mar 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। साहित्य दर्पण संस्था की स्वर्ण जयंती समारोह पर स्मारिका विमोचन व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा में साहित्य दर्पण संस्था की ओर से रविवार को संस्था की स्वर्ण जयंती समारोह पर आयोजित स्मारिका विमोचन व कवि सम्मेलन का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. एस पाल सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। इसके बाद स्मारिका विमोचन किया गया।
काव्य सम्मेलन का शुभारंभ संस्था के महामंत्री कवि सोमपाल प्रजापति ने मां शारदे की वंदना से किया। मुरादाबाद से पहुंचे गीतकार कवि श्रीकृष्ण शुक्ल ने मिलना जुलना शादी उत्सव यारी रिस्तेदारी कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बहजोई से पहुंचे कवि रूपकिशोर गुप्ता ने यहां बिकता है पानी बोतलों में, लहू से रोज धरती भीगती है कविता सुनाई। इसी तरह अतुल कुमार शर्मा ने सीखो जीना जिंदगी को, हास्य कवि डॉ. संजीव तपन ने बे मौसम बरसातों ने भी छप्पर सारे तोड़ दिये आदि कविता सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा। इनके अलावा सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी, शेष कुमार सितारा ने भी कविताएं प्रस्तुत कीं। अंत में संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कटियार ने संस्था के पचास वर्षों के स्वर्णिम पलों को रखते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. प्रतोष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मनोज कुमार अग्रवाल, बीईओ डीके साहू, सावित्री देवी, सोमपाल प्रजापति, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, अग्रपाल सिंह यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, जेपी अग्रवाल, कौशलेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता लोहिया आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें