फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जु-जित्सू में 25 स्वर्ण पदक के साथ रुद्रपुर प्रथम

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में में शानदार प्रदर्शन के बल पर 25 स्वर्ण पदक जीतने पर रुद्रपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। 17 स्वर्ण के साथ नानकमत्ता द्वितीय और 13 स्वर्ण पदक के साथ किच्छा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला जु-जित्सू संघ के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि रविवार को हुई प्रतियोगिता में जिले से 185 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। समापन पर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय जोशी, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, शमीम अहमद ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहां डॉ. अनिल शर्मा, सुमन व्यास, पंकज मिगलानी, जॉनी हिराम तिग्गा, महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती, किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम
सब जूनियर बालिका वर्ग : फाइटिंग इवेंट में हितिक्षा पार्थियाल, शिवानिया गोस्वामी, धृति कपूर, यशिका शर्मा, खुशी चौहान, सहजप्रीत कौर, आराध्या, प्रतिष्ठा, कशिश, अद्विका, अदिति, एकता सिंह, आंशिक शर्मा, साक्षी, सृष्टि वशिष्ठ ने स्वर्ण पदक जीता। दृष्टि सागर, अनुप्रीत कौर, निभांशी, समृद्धि, ध्रुवीक, आंशिक, नव्या, पूर्वी, मांसी, मनरूप, राधा, नूर फातिमा, अनुष्का राणा, गुरप्रीत कौर रजत और दिव्या जोशी, एंजेल, श्रुति ग्राडे, लावण्या, कर्णिका व लवली को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग : शिवानी, साबिया, कौशल्या गुप्ता, कंचन बसेरा व प्रीति को गोल्ड मेडल जीतीं। काजल, ममता, कताक्षा कौर, प्रिया, आकृति कौर ने सिल्वर और लोरी को ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सब जूनियर बालक वर्ग : फाइटिंग इवेंट में अभियांश बिष्ट, तनिष्क, हर्षवर्धन तिवारी, उत्कर्ष दानू, मयंक, शिवांश, अहिल, रुद्र, ने नमिश, प्रज्ञान बिष्ट को स्वर्ण पदक मिला। हनुमत, चिराग, आदित्य, शिवम यादव, पारस, तन्मय, विशेष, पर्व ने रजत पदक अपने नाम किया। आयुष, आरव कुमार, गुरतेज सिंह, जतिन मौर्य, अनमोल सिंह, लखन, परवीन, पीयूष ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें